Friday , 11 September 2026

भारत के रक्षा मंत्री ने रूस-यूक्रेन की जंग को लेकर चेताया, कहा- चुकानी होगी बड़ी कीमत

नेशनल डेस्क- भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विधान सभा चुनाव के आखिरी चरण से पहले सोमवार को चंदौली में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कि, अगर रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी रहा तो इससे और परेशानी होगी। उन्होंने कहा, ‘युद्ध का खामियाजा पूरी दुनिया को भुगतना पड़ रहा है और भारत इससे अछूता नहीं रहेगा।’

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी
राजनाथ सिंह ने कहा कि, दुनिया के ज्यादातर देश रूस से तेल और गैस का आयात करते हैं और अमेरिका ने रूस पर प्रतिबंध लगाए हैं। अगर उनकी अर्थव्यवस्थाएं प्रभावित होती हैं, तो पूरी दुनिया को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी और भारत अछूता नहीं रहेगा। लेकिन, उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि, मोदी सरकार इन चुनौतियों से पार पाएगी।

Read More Stories:

नरेंद्र मोदी के प्रयासों ने विश्व स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा को बढ़ाया
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यूक्रेन से छात्रों सहित भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए भारत सरकार की तरफ से शुरू किए गए ‘ऑपरेशन गंगा’ के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों ने विश्व स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा को बढ़ाया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *