पंजाब डेस्क: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सुंह चन्नी पर निशाना साधा है। उन्होंने चरणजीत सिंह चन्नी के उस बयान पर तंज कसा, जिसमें उन्होंने केजरीवाल को ‘काला अंग्रेज’ कहा था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जालंधर में जनसभा को संबोधित करते केजरीवाल ने कही ये बात
जालंधर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, ‘काला हूं तो क्या हुआ दिलवाला हूं, मेरी नीयत साफ है’। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, पिछले दिनों में मैंने ऐलान किया था कि 18 साल से अधिक उम्र की प्रत्येक महिलाओं को 1000 रुपये हर महीने दिए जाएंगे। मैंने जबसे इसकी घोषणा की है, तभी से वे मुझे कोस रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि यह राशि दी जानी चाहिए या नहीं। वे मुझे बहुत कोस रहे हैं, मुझे लगा कि मैंने कुछ गलत किया होगा।

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अरविंद केजरीवाल पर साधा था निशाना
बता दें, पिछले दिनों पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने CM अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए बयान दिया था कि ये ‘काले अंग्रेज’ हैं और पंजाब पर कब्जा करना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा था कि जब देश के लोगों ने गोरे अंग्रेजों को भगा दिया, तो क्या पंजाब पर इन काले अंग्रेजों को राज करने देंगे?
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
