सोनीपत में दिल्ली बॉर्डर से सटे कुंडली इंडस्ट्रियल एरिया स्थित स्टील के बर्तन बनाने की एक फैक्ट्री में बीती रात भयंकर आग लग गई। घने कोहरे के चलते अन्य जिलों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचने में देर हुई। आग से फैक्ट्री में मशीनें, नए बर्तन भी जलकर स्क्रैप में बदल गए। आग पर कई घंटे बाद भी पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका। सुबह भी इसमें धुआँ निकल रहा था। फायर ब्रिगेड की 13 गाड़ियां आग बुझाने पहुंची थी। भारी नुकसान हुआ है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
