नेशनल डेस्क- केजरीवाल एक भटकी हुई आत्मा है जोकि जनता को बहकाने और गुमराह करते रहते हैं और अब चंडीगढ़ के लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे है… कुछ इसी तरह के व्यंग्य भरे शब्दो के साथ मंत्री अनिल विज ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा है। दरसअल, चंडीगढ़ में नगर निगम के चुनावा है। तो वहीं बीते रविवार को चुनाव प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल ने चंडीगढ़ को पंजाब को सौंप दिए जाने को लेकर बयान दिया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
लोगों को गुमराह करने की कोशिश
जिस पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने तंज कसा और कहा कि चंडीगढ़ पर पंजाब और हरियाणा का बराबर का हक है। विज ने कहा कि, केजरीवाल एक भटकी हुई आत्मा है जोकि, जनता को बहकाने और गुमराह करते रहते हैं और अब चंडीगढ़ के लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन चंडीगढ़ की जनता बहुत ही समझदार है और किसी भी हाल में आम आदमी पार्टी को वोट नहीं करने वाली। और चंडीगढ़ के समझदार लोग हमेशा से ही भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं।
Read More Stories:
बता दें , मंत्री अनिल विज तीखी प्रतिक्रिया के लिए जाने जाते हैं। वे अकसर अनरगल बयान बाजी करने वाले नेताओ पर तंज कसते हैं। तो वहीं केजरीवाल ने जब चंडीगढ़ को लेकर ऐसा बयान दिया तो मंत्री अनिल विज ने उन पर भी पलटवार किया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
