मोहाली की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) ने ‘सिख फॉर जस्टिस’ (SFJ) संगठन से जुड़े एक बड़े ऑपरेटिव रेशम सिंह को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पंजाब में लगातार हो रही देशविरोधी गतिविधियों की जांच के तहत हुई है। आरोपी रेशम सिंह को फिल्लौर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से तोड़फोड़ और खालिस्तान समर्थक ग्राफिटी करने के आरोप में पकड़ा गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रेशम सिंह, जो बरनाला के हमीदी गांव का रहने वाला है, अमेरिका में बैठे SFJ प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू और सुरिंदर सिंह ठिकरीवाल के इशारों पर काम कर रहा था। वह 2019 से SFJ नेटवर्क से जुड़ा हुआ है और अब तक उसे विदेश से करीब ₹10 लाख की फंडिंग मिल चुकी है। जांच में पता चला है कि रेशम सिंह हर घटना का वीडियो बनाकर अपने विदेशी हैंडलरों को भेजता था, जिसका इस्तेमाल अलगाववादी प्रचार में किया जाता था।
एसएसओसी के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने राज्य के विभिन्न जिलों में खालिस्तान और पाकिस्तान समर्थक नारों की ग्राफिटी की। उसने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने के अलावा “सिख हिंदू नहीं”, “ट्रंप जिंदाबाद” और “पाकिस्तान जिंदाबाद” जैसे नारे भी लिखे।
रेशम सिंह पहले भी UAPA के तहत गिरफ्तार हो चुका है और संगरूर जेल से रिहा होने के बाद फिर से एक्टिव हो गया था। अब पुलिस उसके पिछले छह साल के बैंक और संपत्ति रिकॉर्ड खंगाल रही है, ताकि नेटवर्क का पूरा खुलासा हो सके और देशविरोधी साजिशों पर रोक लगाई जा सके।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
