Monday , 27 July 2026

विधायक असीम गोयल ने वैक्सीनेशन शिविर का किया निरीक्षण, स्वच्छता सैनानियों का जताया आभार

हरियाणा डेस्क: अंबाला शहर के विधायक असीम गोयल ने वैक्सीनेशन शिविर और  स्वच्छता सैनानियों के लिए लगाए गए वैक्सीनेशन शिविर का निरीक्षण किया। विधायक असीम गोयल ने कहा कि, कोरोना की लड़ाई में स्वच्छता सैनानी के साथ-साथ डॉक्टर, पैरामैडिकल स्टाफ, पुलिस कर्मी अपनी डयूटी का बखूबी निर्वाह करते हुए मानवता की सेवा के लिए जो कार्य कर रहे हैं वह सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि ये योद्धा फ्रंट लाईन वर्कर के नाते  समाज को सुरक्षित करने के लिए आगे आकर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इन द्वारा जो कार्य किए जा रहे हैं वो समाज को दी जाने वाली बहुमूल्य सेवा है, इसका कोई मोल नहीं हो सकता।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्वच्छता सैनानियों को विधायक ने किया नमन

विधायक असीम गोयल ने इस मौके पर कहा कि स्वच्छता सैनानी कोरोना की इस लड़ाई में शुरू से ही अपनी जान को जोखिम में डालकर समाज को सुरक्षित करने व स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए लगातार जो कार्य कर रहे हैं उनके लिए वह उन्हें नमन करते हैं और सैल्यूट करते हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सैनानियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए वैक्सीनेशन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *