चंडीगढ़ 19 नवंबर :सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का पॉपुलर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति का सीज़न 10 जहां खत्म होने की कगार पर है. वहीँ बिग बी ने ‘केबीसी-10 के ग्रैंड फिनाले एपिसोड की शूटिंग भी खत्म कर ली है। मिली जानकरी के अनुसार इस एपिसोड में बतौर गेस्ट कॉमेडियन कपिल शर्मा अमनत्रित थे।वही काफी समय से टीवी से दूर हो चुके महीनों बाद कपिल शर्मा अपने ही कॉमेडियन अंदाज में टीवी पर वापिस लौटे। बता दें कि कपिल शर्मा लंबे वक्त से छोटे पर्दे से गायब हैं बीमारी की वजह से कपिल स्क्रीन से दूर रहे फिर उन्होंने पंजाबी फिल्म ‘द सन ऑफ मनजीत सिंह’ के जरिए बतौर प्रोड्यूसर फिल्मों में वापसी की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कपिल शर्मा ने एपिसोड के दौरान बताया कि वह जल्द ही सोनी टीवी पर अपना नया शो लेकर आने वाले हैं। इसी के प्रमोशन के लिए वह बिग बी के शो केबीसी के ग्रैंड फिनाले एपिसोड में पहुंचे। कपिल शर्मा ने अमिताभ बच्चन के साथ तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिये फैंस के साथ साँझा की।वहीँ अपनी बातों और कॉमिक टाइमिंग से कपिल शर्मा ने बिग बी को खूब हंसाया। कपिल की बातें सुन अमिताभ बच्चन इतना हंसे की उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े। शो के जाते-जाते महानायक ने उन्हें लोगो को ऐसे ही हंसाने रहने की शुभकामनायें भी दी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
