Friday , 11 September 2026

Karnal : सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत,

सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। यह हादसा रविवार की शाम को इंद्री-करनाल मार्ग पर हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार वार्ड छह निवासी वंश और वार्ड दो निवासी गर्व (17) मोटरसाइकिल पर सवार होकर करनाल से इंद्री आ रहे थे। जैसे ही दोनों युवक नोरता के पास पहुंचे एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार युवक काफी दूर जाकर गिरे। टक्कर मारने वाला वाहन चालक नहीं रुका, लेकिन राहगीरों की नजर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस से दोनों को अस्पताल भिजवाने का प्रयास भी किया, लेकिन तब तक दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई थी। इस मामले में थाना प्रभारी अजायब सिंह ने कहा कि अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
दोनों युवकों के घरों में मचा कोहराम
सड़क हादसों में मौत के बाद दोनों युवकों के परिवारों में गम का माहौल है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वह इस पल को कोस रहे हैं। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सांकेतिक फोटो

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *