दिल्ली,08 फरवरी। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के परिणामों की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। राजधानी के 11 जिलों में स्थित 19 केंद्रों पर मतगणना चल रही है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी (AAP) सत्ता में काबिज होने में पिछड़ती दिख रही है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) आगे चल रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बीजेपी इस समय 42 सीटों पर आगे है और रुझानों में बहुमत के आंकड़े को पार कर चुकी है। वहीं, आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। ये शुरुआती रुझान आधे घंटे की गिनती के आधार पर हैं, और इस वक्त केवल पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है।
मतगणना को लेकर दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने बताया कि प्रत्येक मतगणना केंद्र का प्रभार एडीसीपी को सौंपा गया है और 19 केंद्रों पर सीएपीएफ की 38 कंपनियां तैनात की गई हैं। साथ ही, जिला निर्वाचन अधिकारी और स्थानीय पुलिस एक साथ समन्वय कर रहे हैं।
इस बार दिल्ली में 60.42 फीसदी मतदान हुआ है, जो कि 2020 के चुनावों से कम है। दिल्ली में कुल 1.56 करोड़ मतदाता हैं और मतदान के लिए 13,766 मतदान केंद्र बनाए गए थे। चुनाव प्रक्रिया के दौरान राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी रहा, लेकिन 5 फरवरी को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ।
अभी तक के रुझानों में बीजेपी के विजय की संभावना जताई जा रही है, लेकिन पूरे परिणाम आने तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाएगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
