Wednesday , 9 September 2026

Karnal : दुकान का ताला तोड़कर नकदी और सामान पार,

बड़ा गांव स्थित एक किराना की दुकान का ताला तोड़कर नकदी व सामान चोरी कर लिया। बड़ा गांव निवासी रामलाल ने कुंजपुरा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी दुकान छोटा स्कूल के पास है। वह छह फरवरी को मंदिर में पूजा करने आया तो देखा कि उसकी दुकान का एक तरफ का शटर उठा है। जब दुकान को चेक किया तो उसकी दुकान के अंदर से गल्ले से पांच हजार रुपये, किराना का सामान जिसमें बीडी, मंडल, सिगरेट, साबून, तेल, बादाम, काजू सहित अन्य खाद्य पदार्थ चोरी मिले। पीड़ित ने बताया कि किसी ने पांच फरवरी की रात दुकान का ताला तोड़कर सामान व नकदी चुराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सांकेतिक फोटो

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *