फतेहाबाद(जितेंदर मोंगा ) : फतेहाबाद के लाल बत्ती चौंक पर युवक द्वारा दो युवतियों से छेड़छाड़ का मामला करने सामने आया है। युवतियों के द्वारा युवक को मौके पर पकड़ लिया गया और लाल बत्ती चैक पर हंगामा शुरू हो गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। जिसके बाद दोनों पक्षों को थाने में लाया गया है। युवतियों का कहना है कि वह अपने घर की ओर जा रही थी, कि बाइक पर सवार युवक ने उनके साथ छेड़खानी की और गलत शब्दों का प्रयोग किया इसके बाद आरोपी युवक को उन्होंने मौके पर ही दबोच लिया। हंगामा होता देख पुलिस मौके पर पहुंच गई। वही आरोपी युवक माहीपाल ने बताया कि युवतियों के द्वारा उसका मोबाइल छीनने की कोशिश की गई हैं। युवक का कहना है िकवह इस युवतियों को नही जानता। फिलहाल इस मामले में शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र कंबोज ने बताया कि दोनों ही पक्षों की शिकायत मिल चुकी है और मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा .
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
