Monday , 27 July 2026

Karnal : युवक को चाकू मारकर किया घायल, जानिए पूरा मामला,

फल की रेहड़ी लगाने वाले एक 24 वर्षीय युवक को चाकू घोंप दिया। जिससे वह घायल हो गया। दोस्त ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। गांधी चौक सदर बाजार निवासी राहुल ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह फल की रेहड़ी के साथ ई-रिक्शा चलाता है। आठ मार्च को शिवरात्रि के कार्यक्रम देखकर सदर बाजार शीशा वाला गुरुद्वारा के पास लगे अपनी फल की रेहड़ी पर अपने दोस्त शिवम उर्फ पन्नू के साथ आ रहा था।
जब वह गांधी चौक के पास पहुंचा तो सिर पर परना बांधे व्यक्ति ने उसकी कमर में चाकू मार दिया। जब वह पीछे मुड़ा तो आरोपी दोबारा उसके पेट में चाकू मारने लगा। उसने चाकू को दाहिने हाथ से पकड़ने की कोशिश की। जिस कारण चाकू उसके हाथ में लग गया। इसके बाद आरोपी शीशावाला गुरुद्वारा की ओर भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सांकेतिक फोटो

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *