Thursday , 29 October 2026

Karnal : घर आने से रोकने पर आरोपी ने की थी शंकर की हत्या,

जिला पुलिस की थाना शहर टीम ने टैंपो चालक शंकर की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी 21 वर्षीय दिनेश कुमार निवासी उत्तम नगर करनाल को दशहरा मैदान सेक्टर-4 से गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि शंकर आरोपी को उसके घर नहीं आने देना चाहता था। क्योंकि उसे लगता था कि आरोपी उसकी पत्नी पर गलत नजर रखता है। मना करने के बावजूद आरोपी उसके घर आता था। जब शंकर ने सख्त विरोध किया तो आरोपी उससे रंजिश रखने लगा और शंकर की हत्या कर दी।
प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि आरोपी दिनेश और शंकर चार साल से अच्छे दोस्त थे जोकि एक-दूसरे के घर आते-जाते थे। आरोपी दिनेश भी शंकर के घर जाता रहता था। शंकर को महसूस हुआ कि आरोपी दिनेश की उसकी पत्नी पर गलत नजर है। जिसके बाद शंकर ने दिनेश को घर आने से मना कर दिया। जिसके बाद आरोपी दिनेश और शंकर की कई बार कहासुनी भी हुई थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सांकेतिक फोटो

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *