हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं जारी हैं, लेकिन परिणाम सुधारने के लिए कुछ स्कूलों में अभी भी विद्यार्थियों की अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जा रही हैं। क्योंकि इस बार विभाग और बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर सख्त है। ऐसे में स्कूल प्रबंधकों के लिए यह किसी चुनौती से कम नहीं है। इधर, बोर्ड की सख्ती से परीक्षाएं भी नकल रहित संपन्न हो रही हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस बार जिले के स्कूलों को परीक्षा परिणाम 10 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य दिया गया है। गत वर्ष दिए गए लक्ष्य को स्कूल सिरे नहीं चढ़ा पाए थे। लक्ष्य तक पहुंचना तो दूर की बात है 2023 के परीक्षा परिणाम में स्कूल 2022 जैसा प्रदर्शन भी नहीं कर पाए थे। इसके मुकाबले भी कक्षा दसवीं का 3.19 और कक्षा 12वीं का 4.12 फीसदी तक परिणाम कम रहा था। ऐसे में बोर्ड और विभाग की ओर से स्कूलों को परिणाम सुधारने की सख्त हिदायत दी गई है। जिस विषय की परीक्षा होनी है, ऐसे में परीक्षा के बीच में रहने वाले अंतराल में उसकी अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर पाठ्यक्रम पूरा कराया जा रहा है।

Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
