नेशनल डेस्क: कंगना रनौत आए दिन विवादों में घिरी रहती हैं। अब उन्होंने एक नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है। दरअसल, कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसा लिख दिया जिसे लेकर पंजाब की विपक्षी पार्टी शिरोमणि अकाली दल के नेता भड़क गए हैं। शिरोमणि अकाली दल ने कंगना के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। इस बार कंगना ने कथित तौर पर सिख समुदाय को लेकर टिप्पणी की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
एक रिपोर्ट के मुताबिक कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कथित तौर पर पूरे सिख समुदाय को खालिस्तानी आतंकी करार दिया। साथ ही कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उन्हें “मच्छरों की तरह” कुचल दिया था। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति ने कहा कि हाल ही में एक पोस्ट में कंगना रनौत ने “जानबूझकर” किसानों के विरोध को “खालिस्तानी आंदोलन” का रूप बताया था। गुरुद्वारा समिति की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि कंगना ने सिख समुदाय के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
