Saturday , 12 September 2026

जिला उपायुक्त ने किया टोहाना के सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण

जिला उपायुक्त डाक्टर हरदीप सिंह सरकारी कार्यालयों का अचानक निरीक्षण करने टोहाना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एसडीएम तहसील,बीडीपीओ,नगरपरिषद के अलावा मार्किट कमेटी के कार्यालयों का निरीक्षण कर वर्ष भर के कार्याे की जांच की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

जिला उपायुक्त हरदीप सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष में एक बार इस तरह का निरक्षण किया जाता है। उन्होंने बताया कि निरक्षण के दौरान कार्यालयों में सभी कार्य ठीक पाए गए। वहीं सरकारी कार्योलयों में स्वच्छता व अधिकारियों के तत्पर रहने के सवाल पर उन्होने वर्ष में दो बार निरीक्षण किए जाने की बात कही।

 

 

जिला उपायुक्त ने जाँच के दौरान पाई गई छुटपुट खामियों के तुरंत सुधार के निर्देश दिए।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *