नेशनल डेस्क- दिल्ली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर, एक कलयुगी मां ने अपनी ही दो माह की मासूम बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। गला दबाकर हत्या के बाद महिला ने मासूम को ओवन में डाल दिया। मां की बर्बरता के कारण जान गंवाने वाली मासूम का शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। जानकारी के मुताबिक, एक महिला ने बेटे की चाहत में अपनी दो माह की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी महिला ने शव को घर की छत पर पड़े एक माइक्रोवेब ओवन में छिपा दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
तलाशी के दौरान मिला बच्ची का शव
परिजनों ने बच्ची के गायब होने की सूचना पुलिस को दी। घर में तलाशी के दौरान बच्ची अनन्या कौशिक का शव मिला। फिलहाल पुलिस ने बच्ची के माता-पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, गुलशन कौशिक अपने परिवार के साथ चिराग दिल्ली गांव में रहता है परिवार में पत्नी डिंपल कौशिक के अलावा चार साल का बेटा और दो माह की बेटी अनन्या कौशिक थी। बता दें, गुलशन की मां और भाई भी उनके साथ ही रहते हैं और घर के नीचे ही किराने की दुकान चलाते हैं।
Read More Stories:
पुलिस के मुताबिक, बच्ची के गायब होने की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बच्ची की दादी घर में बच्ची की तलाश कर रही थी। घर में तलाशी के दौरान दूसरे तल पर खराब पड़े एक माइक्रोवेब ओवन में बच्ची का शव पड़ा मिला। बच्ची की दादी ने बच्ची का शव निकाला। पुलिस टीम ने छानबीन शुरू कर दी और बच्ची के माता-पिता को हिरासत में ले लिया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
