नेशनल डेस्क: ओडिशा में शनिवार को बीडीओ बानपुर के कार्यालय के बाहर जमा भीड़ पर चिल्का विधायक प्रशांत जगदेव ने अपनी कार चढ़ा दी। इस घटना में सात पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 23 लोग घायल हो गए। घटना के बाद विधायक को भीड़ ने बुरी तरह पीटा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
गंभीर रूप से घायल विधायक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया
पुलिस के अनुसार, ‘गंभीर रूप से घायल विधायक को इलाज के लिए टांगी अस्पताल और फिर बाद में भुवनेश्वर ले जाया गया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।’ बता दें कि जगदेव को पिछले साल अक्टूबर में बीजू जनता दल से निलंबित कर दिया गया था। उन्होंने उस दौरान एक भाजपा नेता के साथ मारपीट की थी। इसी घटना में उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

‘नशे में था विधायक‘
अब इस कांड को लेकर बीजद पार्टी ने कड़ी निंदा की है। यह केस खुर्दा में हुआ। बताया गया कि निलंबित विधायक प्रशांत जगदेव ने प्रदर्शन कर रही भीड़ पर अपनी कार चढ़ा दी। कुछ लोगों का कहना था कि, विधायक नशे में थे। नाराज लोगों ने मौके पर ही विधायक की जमकर धुनाई कर दी। यह मामला वैसा ही है, जैसा कि पिछले साल लखीमपुर खीरी में हुआ था। उस दौरान किसानों पर गाड़ी चढ़ाई गई थी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
