कुरुक्षेत्र, 19 अक्तूबर: कुरुक्षेत्र में सभी कायदे कानून को ताक पर रखते हुए ब्रह्मसरोवर पर धडल्ले से समांतर अनाज मंडी चल रही है। मजे की बात तो यह है कि यहाँ चोरी और ऊपर से सीनाजोरी दोनों ही जारी हैं । बता दें यहाँ कुण्डी कनेक्शन लगा कर सरेआम बिजली की चोरी धडल्ले से हो रही है। इन तस्वीरों में आप देखे सकते हैं कि यह कुरुक्षेत्र की अधिकृत थानेसर अनाज मंडी है जहाँ मंत्री कर्णदेव काम्बोज दौरा कर किसानों का हाल चाल जान रहे हैं।
ब्रह्मसरोवर पर धडल्ले से चल रही समांतर अनाज मंडी की कुछ तस्वीरे आपको दिखाते हैं। कायदे से यहाँ धान की सुखाई, भराई और लदाई नहीं हो सकती जिसके लिए मंडीकर्ण बोर्ड की कुछ औपचारिकताएं है। बावजूद इसके यहाँ धान की बोली भी लगती है लेकिन इस बात कि किसे सुध है। मंडीकर्ण बोर्ड जिसकी जिम्मेवारी बनती है कि मंडी में धान गिरे और उसकी बोली लगे लेकिन वो भी कुम्भकर्णी नीद सोया हुआ है।
वहीं अगर बात करें ब्रह्मसरोवर प्रशासन की जिसके पास अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों की फौज है लेकिन उनके पास समय नहीं। बात यहां खत्म नहीं हो जाती यहाँ कुण्डी कनेक्शन लगा कर सरेआम बिजली की चोरी भी हो रही है, जिसकी जिम्मेवारी बिजली विभाग की है जोकि सब कुछ जानते हुए भी अनजान बना बैठा है।
बता दें जब इस बारे में पवन पुत्र शेलर के लिए गाडियों में माल लोड कर रहे लोगों से बात की गई तो वो भी अनाप शनाप कहने लगे। इतना ही नहीं एक ने तो अपशब्द बोलते हुए कहा कि उसे क्या पता किसने कुण्डी लगाई है। वहीं एक अन्य ने बताया कि सरकारी खरीद हुई हैं और वो माल यानि धान उठा रहे हैं।
वहीं जब इस बारे में मंत्री कर्णदेव कम्बोज से पूछा गया तो जनाब बात को जलेबी की तरह घुमा गए। मंत्री जी का कहना है कि सरकार धान का भंडारण नहीं करती बल्कि शेलर मालिक ऐसा करते हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
