Saturday , 25 July 2026

कलयुगी पिता ने 5 साल के मासूम की कर डाली हत्या, बेरहमी से पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट

नेशनल डेस्क- दिल्ली के नेब सराय इलाके से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है जहां पर एक बाप ने अपने 5 साल के मासूम बेटे की इतनी बेरहमी से पिटाई की कि उसकी मौत हो गई। यह वारदात खानपुर गांव में हुई है। पुलिस को घटना की जानकारी तब मिली जब बच्चे की मां उसे लेकर अस्पताल पहुंची। पर उससे पहले ही बच्चे ने दम तोड़ दिया था। इस घटना की जानकारी देते हुए डीसीपी ने बताया कि, पुलिस को साकेत के मैक्स हॉस्पिटल से इस घटना की सूचना मिली थी। पुलिस को बताया गया था कि नारायणा अपार्टमेंट, खानपुर विलेज के रहने वाली एक महिला रात 10 बजे अपने 5 साल के बच्चे को हॉस्पिटल में एडमिट कराने पहुंची है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बच्चे के हाथ, पैर, बॉडी, गर्दन गंभीर चोट के निशान
गंभीर चोटों के कारण बच्चे की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। मामले की सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर, कॉन्स्टेबल के साथ साकेत स्थित मैक्स हॉस्पिटल पहुंचे। डॉक्टरों ने बताया कि, बच्चे के शरीर पर, गर्दन पर चोट के निशान थे। जब डॉक्टरों ने बच्चे के इस हालत के बारे में उसके मां बाप से पूछताछ की तो उन्होंने कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया। जब पुलिस ने इस मामले की छानबीन शुरू की तो पाया कि, बच्चे के हाथ, पैर, बॉडी, गर्दन आदि पर गंभीर चोट के निशान हैं।

Read More Stories:

साथ ही पुलिस को चाइल्ड हेल्पलाइन से भी सूचना मिली की, एक बच्चे को उसके पिता ने बेरहमी से पिटाई की है। इस पिटाई से बुरी तरह से घायल बच्चे को हॉस्पिटल ले जाते समय उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने इसमें हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। बच्चे के शव को एम्स हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। क्राइम टीम ने भी घर पर पहुंचकर जांच की है। हालांकि अभी इस मामले में पुलिस ने कोई गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। माता पिता और आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *