नेशनल डेस्क- देश में कोरोना से लड़ने के लिए टीकाकरण अभियान शुरु किया गया था, जिसके चलते देश के युवाओं को कोविड-19 की वौक्सीन की डोज दी गई और वहीं अब बच्चों का टीकाकरण अभियान भी काफी तेजी से चल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने टीकाकरण के शुरू होने के बाद 1 हफ्ते से भी कम समय में देश के 2 करोड़ बच्चों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक मिलने पर खुशी व्यक्त की है। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, बहुत अच्छे, मेरे युवा दोस्तों।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
90,59,360 युवाओं को लगी कोरोना वैक्सीन
15-18 आयु वर्ग के 2 करोड़ से अधिक युवाओं ने बच्चों के टीकाकरण अभियान के एक सप्ताह से भी कम समय में कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक प्राप्त कर ली है। वहीं रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में देश में 90,59,360 कोरोना वैक्सीन लगायी गयी है।
Read More Stories:
इसके साथ अब तक देश में कोरोना वायरस वैक्सीन की 150.61 करोड़ से अधिक वैक्सीन खुराक दी जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में 91 प्रतिशत से अधिक वयस्कों को कोरोना टीके का पहला डोज लग चुका है। वहीं 66 प्रतिशत लोगों को कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज भी मिल चुका है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
