बाइक चोरी के एक मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को पकडऩे के अतिरिक्त एक अन्य आरोपी को काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चोशाला निवासी राजेश कुमार की शिकायत अनुसार पांच मार्च को उसकी बाइक अनाज मंडी कलायत में एक दुकान के सामने से अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गए। प्रवक्ता ने बताया कि मामले में मटौर निवासी अंकुश व एक 17 वर्षीय नाबालिग को पकड़ा है। उनके कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर ली है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। संवाद
अंग्रेजी व हथकढ़ी शराब बरामद
कैथल। पुलिस ने दो मामलों में 13 बोतल अंग्रेजी व 25 बोतल हथकढ़ी शराब सहित दो आरोपी काबू कर लिए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना शहर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अर्जुन नगर कैथल निवासी सुभाष को परशुराम चौक पर नाका लगाकर काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 13 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। दूसरे मामले में थाना सीवन पुलिस ने कक्योर माजरा रजबाहा पुल पर नाका लगाकर कक्योर माजरा निवासी मेंहगा को काबू कर 25 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद की।

Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
