तीसरी बार सरकार बनाने के मिशन को लेकर आगे बढ़ रही भाजपा अब गांव चलो अभियान शुरू करेगी। इसके तहत प्रदेश के 20 हजार बूथों पर 24 घंटे के लिए भाजपा कार्यकर्ता प्रवास करेंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी क निर्देशों पर बुधवार को कैथल स्थित जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर के आवास पर मंडल अध्यक्षों व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें गांव चलो अभियान के संयोजक डॉ. पवन सैनी ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी व मोदी सरकार की उपलब्धियों को हर गांव के हर घर तक पहुंचाना है।

Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
