Saturday , 25 July 2026

Kaithal : टैंकर की टक्कर, दो कारें क्षतिग्रस्त

कमेटी चौक के पास पार्क रोड पर शुक्रवार शाम के समय तेज गति से आते हुए तेल से भरे टैंकर ने एक कार को टक्कर मार दी। हादसे के बीच टैंकर के पीछे आ रहे कार चालक की भी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना के बाद वहां पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस बीच मौका मिलने पर टैंकर का चालक मौके पर ही फरार हो गया। इसके बाद टैंकर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। गनीमत यह रही कि इस घटना में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। जबकि दोनों ही कारें क्षतिग्रस्त हुई।

इस दौरान टैंकर से पीछे टक्कर हुई आल्टो कार को अधिक नुकसान हुआ। इस कार का बोनट पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। आल्टो कार के मालिक शहर निवासी बलकार ने बताया कि बताया कि वह शाम करीब सात बजे कमेटी चौक से पिहोवा चौक की तरफ कुछ सामान लेने के लिए घर से आया था। आगे चल रहे टैंकर से अचानक से ब्रेक मार दी। इसके बाद उसकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। इस पूरी घटना में करीब 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। शहर थाना प्रभारी बीर सिंह ने बताया कि वे इस घटना की जानकारी मिलने के बाद टीम को मौके भेज दिया गया था।

सांकेतिक फोटो

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *