पोलड गांव में दो आरोपियों ने एक किशोर से मारपीट करते हुए उसके दांत तोड़ दिए। आरोपी उसे बेहोश होने तक पीटते रहे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पोलड गांव निवासी खज्जान सिंह ने सीवन थाना में शिकायत दी कि छह जनवरी को आरोपी गौरव सिंह व अमित ने उसके बेटे मुकेश पर जानलेवा हमला करके उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने मुकेश को इतना मारा कि तीन दांत तोड़ दिए और बेहोश कर के भाग गए। पहले भी उपरोक्त आरोपियों ने दो तीन बार उसके बेटे को जान से मारने की कोशिश की है। आरोपियों को उनके मां-बाप ने कह रखा है कि इस लडक़े को जान से मार दो। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसके बेटे की उम्र केवल 14 वर्ष की है और उसका इकलौता पुत्र है। उसके बेटे की जान को खतरा है। जांच अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। संवाद
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
