Sunday , 26 July 2026

Kaithal : ककहेड़ी गांव में घर से नकदी और गहने चोरी,

चोर ककहेड़ी गांव में एक मकान से नकदी व गहने चोरी कर ले गए। वहीं सजूमा गांव से पेड़ों जाल व ग्रिल चोरी हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
पहले मामले में गांव ककहेड़ी निवासी कर्मचंद ने सीवन थाना में शिकायत दी कि तीन फरवरी को अज्ञात आरोपी उनके घर में रखी अलमारी से 35 हजार रुपये व सोना चांदी के गहने चोरी कर ले गए। उसे करीब एक लाख 62 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। विवेचना अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दूसरे मामले में गांव सजूमा की सरपंच सीमा देवी ने कलायत थाना में शिकायत दी कि दो फरवरी को रात के समय अज्ञात आरोपी गांव में लगाए गए पेड़ों के जाल व ग्रिल चोरी करके ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत 40 हजार रुपये है। विवेचना अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *