उपमंडल के गांव कैलरम में तालाब में डूबने से 32 वर्षीय युवक सुरेंद्र की मौत हो गई। इस दुर्घटना को पुलिस ने इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मौत के कारणों में शराब का अधिक सेवन पाया गया। मृतक की पत्नीा रेखा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी शादी नौ वर्ष पूर्व सुरेंद्र से हुई थी। उनका सात साल का एक बेटा है। रेखा ने बताया कि उनका पति मानसिक तौर पर बीमार चल रहे थे। इसके लिए दिमाग की दवाई भी खा रहे थे। दो वर्ष से वह शराब का सेवन भी करने लगे थे।
रेखा ने बताया कि गत सायं को वह किसी काम के लिए घर से निकले। रात्रि आठ बजे उसकी सुरेंद्र से फोन पर बात भी हुई और उसने जल्द ही घर आने की बात कही, लेकिन वापस नहीं लौटा।

Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
