फरीदाबाद, 20 अक्तूबर(राजेंद्र दहिया): केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की लड़ाई उस वक्त जग जाहिर हो गई जब फरीदाबाद एनआईटी के दशहरा मैदान में दोनों दिग्गज मंत्री रावण दहन करने के लिए पहुंचे जहां दोनों ने आपस में ही आरोप-प्रत्यारोप लगाने शुरू कर दिए। देखते ही देखते दोनों के बीच में जुबानी जंग छिड़ गई। आमने सामने खड़े हुए दोनों मंत्रियों की आग बबूला वाली नोकझोंक का मजा दशहरा देखने आए लोगों ने भी लिया।
आपको बता दें फरीदाबाद एनआईटी दशहरा मैदान में दशहरा पर्व मनाने को लेकर दो संस्थाओं में लड़ाई छिड़ी हुई थी, जिसको देखते हुए शासन ने दोनों में से किसी भी संस्था को दशहरा मनाने की अनुमति नहीं दी और इस बार खुद ही दशहरा पर्व मनाया। बता दें एक संस्था का पक्ष केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ले रहे थे तो दूसरी संस्था के पक्ष में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल खड़े थे। जहाँ दशहरा कार्यक्रम में सबसे पहले कृष्ण पाल गुर्जर पहुंचे जिन्होंने तीर चलाकर रावण दहन किया। कुछ देर बाद मंत्री विपुल गोयल भी कार्यक्रम में पहुंचे जहाँ कार्यक्रम पहले से ही शुरू होता देख उनका गुस्सा फुट पड़ा और उन्होंने स्टेज से जय श्री राम का जयघोष कर किसी का नाम न लेते हुए सीधे तौर पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर पर राजनीति करने का आरोप जड़ दिया और इसके बाद मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने भी पलट जवाब दियाऔर देखते ही देखते दोनों के बीच जुबानी लड़ाई शुरू हो गई।
कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि वह राजनीति नहीं करते बल्कि वह तो लोगों को हाथ पकड़ कर राजनीति में लेकर आते हैं। यह इशारा सीधे तौर पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की ओर किया था। जिससे विपुल गोयल भी आग बबूला हो गए और केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के सामने जाकर लड़ाई शुरू कर दी दोनों मंत्रियों के बीच में बहुत देर तक जुबानी लड़ाई चलती रही जिसका आनंद दशहरे का मेला देखने आए लोगों ने भी लिया
वीडियो में आप देख सकते है कि दोनों मंत्री एक दूसरे पर आग बबूला होते हुए राजनीति करने का आरोप लगा रहे हैं। जैसे तैसे दोनों के समर्थकों ने इस लड़ाई को शांत करवाया और दशहरे के पर्व का समापन किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
