गांव शामलो कलां निवासी यश मलिक ने सैनिक स्कूल में नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए ली गई परीक्षा में ऑल इंडिया में पहली रैंक हासिल की है। 14 वर्षीय यश मलिक सेना में अधिकारी बनकर देश सेवा करना चाहते हैं। यश मलिक ने 400 में से 390 अंक प्राप्त किए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!यश मलिक के पिता राम मुकेश ने कहा कि वह छोटे दुकानदार हैं। उनका बेटा शुरू से ही पढ़ाई के साथ सेना में रुचि लेता है। वह सैनिकों की गतिविधियों के बारे में पढ़ता रहता था तथा बचपन से ही सैनिक बनने का सपना संजोए हुए है। उन्होंने बताया कि बेटे की रुचि को देखते हुए उन्होंने उसको कोचिंग दिलवाई है। यश मलिक ने बताया कि उसने गत वर्ष भी यह प्रवेश परीक्षा दी थी, लेकिन कुछ अंक से वह पहला स्थान हासिल नहीं कर पाया था, इसलिए देश में पहली रैंक लाने के लिए दोबारा से परीक्षा दी थी। वह रोजाना 10-11 घंटे पढ़ाई करता था।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
