राष्ट्रीय जांच एजेंसी गैंगस्टर-टेरर नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार काम कर रही है. ताजा मामला हरियाणा के गैंगस्टर योगेश कादयान का है। इंटरपोल ने महज 19 साल के गैंगस्टर के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के मुताबिक गैंगस्टर योगेश कादयान हरियाणा के झज्जर का रहने वाला है। सूत्रों के मुताबिक योगेश ने भारत से फरार होकर अमेरिका में पनाह ली हुई है। उस पर हत्या की कोशिश, अपराधिक साजिश रचना, आर्म्स एक्ट आदि की धाराओं में मामले दर्ज हैं. छोटी सी उम्र में योगेश अत्याधुनिक हथियार चलाने में माहिर माना जाता है।
इस बीच देखा जाए तो गैंगस्टरों के साथ-साथ टेरर मॉड्यूल पर नकेल कसने के लिए NIA लगातार कार्रवाई कर रही है। इस ताबड़तोड़ एक्शन के बाद कई गैंगस्टर या तो अंडरग्राउंड हो गए हैं या फिर योगेश कादयान की तरह फर्जी पासपोर्ट पर भारत से फरार हो चुके है।
इंटरपोल की ओर से जारी होने वाले रेड कॉर्नर नोटिस को रेड नोटिस भी कहा जाता है। कोई अपराधी पुलिस और जांच एजेंसियों से बचकर किसी दूसरे देश में भाग जाता है तो रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर ऐसे अपराधियों के बारे में दुनियाभर की पुलिस को सचेत करने के लिए यह नोटिस जारी होता है। अहम बात यह है कि केवल सदस्य देश ही इंटरपोल को किसी वांटेड अपराधी के खिलाफ रेड नोटिस जारी करने को कह सकते हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
