Sunday , 26 July 2026

Jind : ससुराल से लौट रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत, जानिए पूरा मामला,

खोखरी गांव में शादी समारोह में आए करनाल की न्यू वाल्मीकि बस्ती निवासी धर्मेंद्र की लौटते समय गांव के नजदीक सड़क हादसे में मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मृतक के भाई जितेंद्र की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जितेंद्र ने बताया कि उनके भाई धमेंद्र की शादी खोखरी गांव में हुई थी। उनकी ससुराल में पांच मार्च को शादी थी। वह बाइक से बुधवार की सुबह घर लौट रहे थे। जब वह गांव खोखरी से कुछ दूर गए थे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें उनकी मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सड़क दुर्घटना करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सांकेतिक फोटो

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *