जिले की खाप पंचायतें वीरवार को किसान आंदोलन को लेकर फैसला लेंगी। फिलहाल सभी खापों के प्रधान ने किसान आंदोलन का समर्थन किया है। आंदोलन में कूदने के लिए वीरवार को जाट धर्मशाला में पंचायत बुलाई गई है। इसमें जाट धर्मार्थ सभा के विवाद को निपटाने तथा किसान आंदोलन को लेकर फैसला लिया जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!माजरा खाप के प्रधान गुरविंदर सिंह संधु ने कहा कि वह किसानों के साथ हैं। सरकार को किसानों की मांग मानकर यह आंदोलन खत्म करवाना चाहिए। यदि पुलिस ने किसानों के साथ ज्यादती की तो वह आंदोलन में कूदने के लिए मजबूर होंगे। किसान देश का अन्नदाता है। उसकी मांग जायज है। यदि किसान संपन्न होगा तो पूरा देश संपन्न होगा। आज किसानों की आर्थिक हालत खराब होती जा रही है।
कंडेला खाप के प्रधान ओमप्रकाश कंडेला ने कहा कि किसानों के साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। हरियाणा पुलिस ने बॉर्डर को इस प्रकार सील कर दिया है जैसे यह भारत-पाकिस्तान की सीमा हो। यदि सरकार ने किसानों को प्रताड़ित करना बंद नहीं किया तो वह पंजाब के किसानों की मदद के लिए सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होंगे। 15 फरवरी को जाट धर्मशाला में बैठक होगी। उसमें फैसला लिया जाएगा कि जींद की खापें कैसे किसानों का सहयोग करेंगी।

Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
