हिमाचल के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में बारिश से हुए नुकसान पर विस्तार से चर्चा की और प्रदेश में चल रहे राहत कार्यों की जानकारी देने के साथ केन्द्र सरकार के सहयोग के लिए आभार जताया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जयराम ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री से प्रदेश में बारिश से हुई क्षति पर विस्तार से चर्चा हुई। हिमाचल के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का व्यक्तिगत और भावनात्मक जुड़ाव रहा है। प्रदेश के लिए और अधिक मदद देने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस विषय पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की बात कही।
इस मौके पर जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री मोदी को कीर्तपुर से सुंदरनगर फोर लेन हाईवे के उद्घाटन के लिए हिमाचल प्रदेश आने का निवेदन किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के द्वारा घोषित आपदा राहत पैकेज में केंद्र सरकार का बड़ा हिस्सा है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
