ब्यूरो रिपोर्ट- बिहार में एक हैरानगी से भरा मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला की 14 साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों की जिंदगी हंसी-खुशी गुजर रही थी। पति ने गांव का खेत बेच दिया। खेत बेचने के बाद जो रुपये मिले उसने वह सभी रुपये अपनी पत्नी के खाते में जमा करा दिए, लेकिन उसे क्या पता था कि पत्नी की नीयत इतनी जल्दी ही बदल जाएगी और पत्नी बेवफा हो जाएगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
एक दिन पति कमाने के लिए दूसरे प्रदेश चला गया इसी बीच पत्नी भी पड़ोसी संग मिलकर घर से भाग निकली। इतना ही नहीं पति ने उसके खाते में जो 39 लाख रुपये जमा कराए थे उसे भी निकाल ले गई। पत्नी ने खाते में केवल 11 रुपये ही छोड़े। इसकी जानकारी जब पति को हुई तो उसके पैरों तले से जमीन ही खिसक गई।
खेत बेचने पर मिले थे करीब 39 लाख
बेटा और बेटी की अच्छी परविरश के लिए पिता ने शहर में बसने की सोची। शहर में बसने के लिए पैसे चाहिए थे, इसके लिए ब्रजकिशोर ने गांव का खेत बेच दिया। खेत बेचने पर उसे करीब 39 लाख रुपये मिले, जिसको उसने पत्नी के खाते में जमा करवा दिए, लेकिन उसे क्या मालूम था कि उसकी पत्नी उसे धोखा देकर किसी और के साथ चली जाएगी। ब्रजकिशोर कमाने के लिए फिर गुजरात चला गया। ब्रजकिशोर ने जब खाता चेक किया तो उसके होश उड़ गए। खाते में केवल 11 रुपये ही बचे थे, बाकी के पैसे गायब थे।
Read More Stories:
- ‘हरियाणा के लिए वरदान बनी डायल- 112, अब तक इतने लोगों को मिली सहायता
- काम को लेकर विज की दिखी संजीदगी, कहा- ‘मैं नही चाहता मेरी बीमारी की वजह से रुके फाइलें’
पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।
खाते में रुपये न होने के बाद घबराया ब्रजकिशोर सीधे थाने पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि प्रभावती का किसी युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रभावती ने 26 लाख रुपये डेहरी निवासी एक व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर किए हैं जबकि 13 लाख रुपये चेक के जरिए निकाले गए है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
