9 May 2019 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश में रैली के दौरान अपने भाषण में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी पर INS का अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। वहीं प्रधानमंत्री के इस ब्यान को पूर्व नौसेना प्रमुख एल रामदास के ब्यान ने पूरी तरह से झुठला दिया है। पूर्व नौसेना प्रमुख एल रामदास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात को झुठलाते हुए इस पर स्पष्टीकरण दिया और कहा कि राजीव गांधी सरकारी काम मे INS विराट पर थे। जिसमे उन्होंने बताया कि राजीव गाँधी राष्ट्रीय खेल वितरण पुरस्कार में गए थे, जहाँ राजीव गाँधी के साथ कोई विदेशी नहीं था। एल रामदास ने अपने ब्यान से यह साफ़ कर दिया कि राजीव गाँधी ने INS का प्रयोग पारिवारिक काम के लिए नहीं किया।
इसके लिए पूर्व नौसेना प्रमुख एल रामदास ने लिखित में पत्र भी जारी किया है जोकि प्रधानमंत्री द्वारा राजीव गाँधी पर दिए गए INS के ब्यान को पूरी तरह से गलत ठहराता है। प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
