नेशनल डेस्क: टोक्यो ओलंपिक्स में अपने जुझारूपन और दिलेरी से इतिहास रचने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम का पदक जीतने का सपना टूट गया। लेकिन भारतीय महिला हॉकी टीम हरकर भी जीत गई है। जी हां पूरे देश में उनके शानदार प्रदर्शन के चर्चे हो रहे हैं। वहीं पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर हॉकी टीम की तारीफ की है। देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी भारतीय महिला हॉकी टीम की सराहना हो रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
ट्वीट कर ये कहा ब्रिटेन की हॉकी प्लेयर की मां ने ..
हार के बावजूद टीम के खेल की प्रशंसा हो रही है। खुद ग्रेट ब्रिटेन सरकार ने बेटियों के खेल को सराहा है। ट्वीट कर भारतीय टीम के जज्बे की जमकर सराहना की है। तो वही ब्रिटेन की खिलाड़ी की एक मां ने भी ट्वीट किया है।

ट्वीट कर खिलाड़ी नेहा गोयल की मां का हौंसला बढ़ाया है। दरअसल, भारतीय टीम के हारने पर नेहा की मां भावुक हो गई थी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, आपकी और उनकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है और उनका भविष्य बहुत उज्जवल है।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
