भारत के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपना चीन दौरा रद्द कर दिया है। दरअसल हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्स में अरुणाचल प्रदेश के खिलाड़ियों को एंट्री नहीं दी गई, जिसके बाद भारत सरकार ने चीन को करारा जवाब दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!विदेश मंत्रालय ने इस मामले पर लिखित बयान में कहा है कि चीन ने अरुणाचल के लोगों के साथ भेदभाव किया है। उन्हें एशियन गेम्स में एंट्री नहीं दी गई है जिसके बाद अब भारत के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर उस देश में कदम नहीं रखेंगे। चीन की इस हरकत का भारत सरकार ने पुरजोर विरोध किया है। सरकार ने साफतौर पर कह दिया है कि देश के किसी भी राज्य के साथ ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बता दें एशियन गेम्स में भारतीय मार्शल आर्ट की टीम में तीन खिलाड़ी अरुणाचल के थे। महिला वुशु टीम की 3 खिलाड़ी चीन नहीं जा सकी हैं क्योंकि उन्हें एशियन गेम्स के जरूरी दस्तावेज ही नहीं मिले हैं। पहले तीनों खिलाड़ियों को एशियन गेम्स कमेटी से मंजूरी मिली थी लेकिन इसके बाद उन्हें एक्रेडेशन कार्ड ही नहीं दिया गया। मार्शल आर्ट की टीम 10 सदस्यीय थी लेकिन उसके 7 ही सदस्य चीन गए हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
