नेशनल डेस्क: देश ने आज यानी की गुरूवार को 100 करोड़ का ऐतिहासिक टीकाकरण लक्ष्य हासिल कर लिया है। तो वहीं इस मौके पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत को बधाई दी है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में तीन-चौथाई (75%) वयस्कों को कोरोना का पहला टीका लगाया जा चुका है जबकि लगभग 30 प्रतिशत पात्र लोगों को दोनों टीके लग चुके हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने ये कहा
इस ऐतिहासिक अवसर पर डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्येयियस ने ट्वीट कर कहा, ‘मैं भारत के प्रधानमंत्री, स्वास्थ्यकर्मियों औ भारत के लोगों को उसकी आबादी को कोरोना से बचाने और टीकाकरण के लक्ष्यों को प्राप्त करने के अवसर पर बधाई देता हूं।’ भारत सरकार ने भी इस अवसर पर स्वास्थय कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देते हुए जश्न मनाया। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर कहा, ‘बधाई हो भारत! यह दूरदर्शी पीएम मोदी के सक्षम नेतृत्व का परिणाम है।’
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
