हरियाणा डेस्क: मंत्री अनिल विज के जनता दरबार में सैंकडों की तादाद में लोग पहुंचते हैं, न्याय की गुहार लगाने। क्यों कि विज मौके पर शिकायतों के निपटारे और न्याय के लिए जाने जाते हैं। तो वहीं आज यानि कि शनिवार को भी अनिल विज अंबाला में लोगों की शिकायतों को सुनने के लिए जनता दरबार लगा रहे हैं। और लोगों की भीड़ उमड़ना भी शुरू हो गया है। तो वहीं अपनी शिकायत को लेकर ऐसा फरियादी भी पहुंचा है, जिसके बारे में जानकर हर हर कोई भावुक हो जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मेवात से अंबाला पहुंचा फरियादी
जी हां ये फरियादी मंत्री अनिल विज के दरबार में मेवात से अंबाला पहुंचा है। एक बेटा अपाहिज स्थिति में प्लास्टर लगे पैर के बावजूद भाइयों के कंधे पर इंसाफ की गुहार लगाने आया है। बता दें, विज के दरबार से इसका आशियाना 300 किलोमीटर दूर है। लेकिन बावजूद इसके वह इंसाफ के लिए विज के दरबार में पहुंचा हैं और उसका कहना है उसे विज साहब से इंसाफ की आस है।

मौके पर शिकाय़तों का निपटारा करते हैं विज
बता दें कि, विज के जनता दरबार में जो भी आता है उसे उसे इंसाफ जरूर मिलता है। मंत्री विज मौके पर ही लोगों की शिकायतों का निपटारा करते हैं। यहीं वजह है कि, विज के जनता दरबार में इतनी तादाद में लोग अपनी शिकायतों को लेकर पहुंचते हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
