Sunday , 26 July 2026

पंचकूला में घग्गर नदी ने धारण किया वि*कराल रूप, जानें कैसे हैं हालात ?

पंचकूला में घग्गर नदी ने विकराल रूप धारण कर दिया है। घग्गर नदी के पार के सेक्टरों के पास से होकर बहने वाली घग्गर नदी का पानी सड़कों पर पहुंचना शुरू हुआ। पंचकूला में पिछले 48 घंटों से लगातार मूसलाधार जारी बारिश है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सेक्टर 24, 25, 26, 27 और 28 के पास घग्गर नदी का जलस्तर बढ़ा है। सेक्टर 25 और 26 में हर्बल पार्क पूरी तरह घग्गर नदी में डूबा गया है। घग्गर नदी किनारे बने हुए कई फुट ऊंचे व्यूप्वाइंट डूबने के कगार पर पहुंच गए हैं।

घग्गर नदी के पार के सेक्टर 24, 25, 26, 27 और 28 में घग्गर नदी के साथ लगती सड़क पर पानी आना शुरू हो गया है।
हालात बेहद चिंताजनक हो गए हैं।

स्थानीय लोग घग्गर नदी किनारे फोटोग्राफी और पिकनिक स्पॉट बनाने पहुंचे। हादसे का अंदेशा बढ़ गया हैं। पुलिस प्रशासन लगातार हूटर और सायरन बजाकर लोगों को नदी से दूर हटने को कह रहे हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *