अपने दोस्त के साथ व्हाट्सएप पर चैटिंग के दौरान ‘आई लव मुस्लिम्स’ कहना एक लड़की को काफी महंगा पड़ा। मैसेज का स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद लड़की को धमकियां मिलने लगीं, जिसके कारण उसे सुसाइड करना पड़ा। बंगलुरु के चिकमंगलूर में बीकॉम की छात्रा धन्याश्री की शव को शनिवार उसके कमरे में पाया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मामले में स्थानीय बीजेपी युवा विंग के नेता अनिल राज को गिरफ्तार किया गया है। अभी भी चार अन्य लोगों की तलाश जारी है। इन सभी ने धन्याश्री पर मानसिक दबाव बनाया था, जिसके कारण उसे सुसाइड करना पड़ा।
धन्याश्री अपने दोस्त संतोष के साथ व्हाट्सएप पर चैटिंग कर रही थी, इसी दौरान उन दोनों की धर्म के मुद्दे पर बात होने लगी। लेकिन धन्याश्री ने कहा कि वह मुस्लिमों की पसंद करती है तभी उसने लिखा I LOVE MUSLIMS ।
जानकारी के मुताबिक संतोष ने ये स्क्रीनशॉट अपने बजरंग दल और वीएचपी के दोस्तों के साथ भी शेयर किया। जिसके बाद अनिल राज समेत अन्य साथियों ने धन्याश्री के घर जाकर उसे और उसकी मां को धमकाया। पुलिस को धन्याश्री के कमरे से एक नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने लिखा है कि इस घटना के कारण उसकी ज़िंदगी और पढ़ाई-लिखाई बर्बाद हो गई है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
