ब्यूरो रिपोर्ट- मध्यप्रदेश से बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक व्यक्ती ने अपनी पत्नी के ‘चरित्र’ पर शक होने पर उसके प्राइवेट पार्ट्स को सुई और धागे से सिल दिया। यह घटना मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के माडा गांव में हुई। सूत्रों के अनुसार, आरोपी 55 वर्षीय एक आदमी है। वह अपनी पत्नी के साथ आए दिन मार पीट करता था। क्योकी उसे अपनी पत्नी पर गांव के एक व्यक्ति के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल संबंध होने का शक था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Read More Stories:
आईपीसी के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत हुआ मामला दर्ज
“हाल ही में इसी मुद्दे को लेकर उनका फिर से विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनो में हाथापाई हुई। पीड़िता के अनुसार, इसके बाद आरोपी ने जबरन उसके प्राइवेट पार्ट्स सिले। पुलिस अधीक्षक (एएसपी) का कहना है कि, महिला किसी तरह घर से भागने में कामयाब रही और शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आगे कहा कि एक मेडिकल रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि पीड़िता का प्राइवेट पार्ट कुछ धारदार धातु का इस्तेमाल कर सिले हुए थे । आरोपी फिलहाल फरार चल है । उसके खिलाफ आईपीसी के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत शिकायत दर्ज की गई है और इस पूरे मामले की जांच पड़ताल चल रही है ।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
