गुरुग्राम, 17 जून 2025 : हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मानेसर में देश के सबसे बड़े गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल का मंगलवार को भव्य उद्घाटन हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संयुक्त रूप से टर्मिनल का लोकार्पण किया। यह टर्मिनल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पीएम गति शक्ति योजना के तहत विकसित किया गया है, जिसका उद्देश्य भारत को विश्वस्तरीय लॉजिस्टिक्स नेटवर्क से जोड़ना है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!करीब ₹1.17 लाख करोड़ की लागत से बने इस टर्मिनल में हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन, HSIIDC और GMDA की भागीदारी है। मानेसर स्थित मारुति सुजुकी प्लांट से जुड़े इस टर्मिनल के माध्यम से अब वाहनों को सीधे 380 शहरों और मुंद्रा व पीपावाव बंदरगाहों तक भेजा जा सकेगा।
मुख्यमंत्री सैनी ने इसे विकसित भारत के विजन को साकार करने वाला कदम बताया और कहा कि हरियाणा आज देश का एक प्रमुख ऑटोमोबाइल विनिर्माण हब बन चुका है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि हरियाणा में रेलवे नेटवर्क का 100% विद्युतीकरण हो चुका है और यहां UAE से बड़ा रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि देश को जल्द 100 नई MEMU और 50 ‘नमो भारत’ ट्रेनें मिलने जा रही हैं।
समारोह के अंत में दोनों नेताओं ने टर्मिनल से पहली कार्गो ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो हरियाणा की नई औद्योगिक रफ्तार की प्रतीक बन गई है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
