Saturday , 25 July 2026

पति ने अपनी पत्नी को उतारा मौत के घाट, गला दबा कर कर डाली हत्या

पंजाब डेस्क- लुधियाना के हैबोवाल से आनंद नगर इलाके से चौंका देने वाला मामला सामने आया है जहां पर  सिमरन की हत्या करने वाले उसके पति विक्रांत उर्फ विक्की को थाना हैबोवाल की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी विक्रांत को जस्सियां रोड इलाके से नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी विक्रांत के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया बेसबॉल का डंडा और रुमाल बरामद किया है। जिससे आरोपी ने सिमरन का गला दबाया था। आरोपी को शक था कि, उसकी पत्नी सिमरन के किसी व्यक्ति के साथ नाजायज संबंध हैं। जिस वजह से वह नौकरी करना चाहती है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Read More Stories:

आरोपी हुआ फरार
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एडीसीपी ने बताया कि, विक्रांत और सिमरन की शादी 2013 में हुई थी। उसकी एक बेटी और एक बेटा है। आरोपी विक्रांत हलवाई था। कभी-कभी दिहाड़ी पर टैक्सी लेकर चला जाता था। आरोपी विक्रांत शराब पीने का आदी था और अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। आरोपी वहां से फरार हो गया। पुलिस को सूचना मिली कि जस्सियां रोड पर है तो पुलिस ने वहां से गिरफ्तार किया। एडीसीपी ने बताया कि, आरोपी को शक था कि, उसकी पत्नी के किसी के साथ नाजायज संबंध है। वह इसलिए नौकरी करना चाहती है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *