नेशनल डेस्क-भदईपुरा के रुद्रपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर पत्नी का मुंह दबाकर पति ने हत्या कर डाली इसके बाद वह कोतवाली पहुंचा और पुलिस को पत्नी की हत्या की खबर दी। इसका पता चलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पति को हिरासत में लेकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खेड़ा निवासी 26 साल की फराह की शादी भदईपुरा निवासी मशरूफ से कुछ माह पहले हुई थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जानकारी के अनुसार, मशरूफ अक्सर दहेज के लिए फराह को परेशान किया करता था। बुधवार रात को खाना खाकर दोनों अपने कमरे में सो गए थे। सुबह छह बजे किसी बात पर मशरूफ ने फराह का मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। कुछ देर पत्नी की लाश के पास बैठकर वह सीधे कोतवाली पहुंचा। पुलिस अधिकारियों को बताया कि, उसने पत्नी का मुंह दबाकर हत्या कर दी है।
Read More Stories:
मामले की जांच जारी
हत्या का पता चलते ही सीओ सिटी एसएसआई उसे लेकर भदईपुरा पहुंचा। इस पर पुलिस ने मृतका के खेड़ा निवासी मायके वालों को घटना की जानकारी दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही हत्यारोपित पति को हिरासत में ले लिया है। कोतवाल ने बताया कि, हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
