Saturday , 25 July 2026

पति ने पत्नी को होटल में बुलाकर कर डाली हत्या, चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश डेस्क- उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया जहां पर, एक होटल में पति ने पत्नी को बुलाया और फिर उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया है। वहीं बाथरूम में पत्नी का शव पड़ा मिला है। बता दें, हत्या के एक दिन पहले महिला का जन्मदिन था। पुलिस ने बताया कि, हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाला अर्जुन खोड़ा होटल में आया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उसने यहां दो दिन पहले कमरा नंबर 107 बुक कराया था। फिर आरोपी ने अगले दिन सुबह पत्नी प्रियंका को होटल के कमरे में बुलाया। वहीं दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। विवाद होने से गुस्साए पति ने चाकू से गोद कर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि, 9 जनवरी को प्रियंका का जन्मदिन था। होटल स्टाफ के मुताबिक, प्रियंका जब होटल पहुंची तो वह बहुत खुश थी। अर्जुन अपनी पत्नी प्रियंका को लेकर होटल के कमरे में गया, लेकिन प्रियंका को पति के मंसूबों की खबर नहीं थी।

READ MORE STORIES:

हत्यारोपी की तलाश के लिए टीम का गठन
पुलिस के मुताबिक, बहादुरगढ़ के रहने वाले अर्जुन और बुराड़ी की प्रियंका ने ढाई साल पहले कोर्ट मैरिज की थी। दोनों पहले हापुड़ में रह रहे थे उसके बाद गाजियाबाद में आकर रहने लगे थे। दंपत्ति की बेटी भी है लेकिन, पिछले 6 महीने से प्रियंका बुराड़ी में अकेली रह रही थी। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्यारोपी पति की तलाश के लिए टीमें बनाई गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी का अपनी पत्नी से 1 साल से विवाद चल रहा था।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *