Friday , 11 September 2026

पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति, पुलिस को बताई Murder की कहानी

महाराष्ट्र डेस्क-  महाराष्ट्र के अमरावती में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर  एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया जहां पर, पारिवारिक विवाद में एक महिला का उसके पति ने क़त्ल कर दिया। खबर प्राप्त होने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के मुताबिक, पारिवारिक विवाद के चलते पति एवं पत्नी में खूब विवाद हुआ। तत्पश्चात, पति ने धारदार हथियार से पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। यहां विश्व महिला दिवस के मौके पर एक ओर महिलाओं का स्वागत सत्कार बढ़ने की बात हो रही थी, वहीं दूसरी तरफ शहर में पति-पत्नी के झगडे में पति ने महिला का धारदार हथियार से क़त्ल कर दिया। वही घटना की खबर प्राप्त होने पर पुलिस ने घटना का जायजा लिया।

Read More Stories:

पारिवारिक विवाद के चलते महिला का क़त्ल
पारिवारिक विवाद के चलते महिला का क़त्ल किए जाने की घटना के पश्चात् मृतका के पति ने अपने तीन मासूम बेटों के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर क़त्ल की बात स्वीकार की। पुलिस ने इस सिलसिलें में बताया कि, महिला का क़त्ल करने की पीछे की वजह पारिवारिक विवाद है। पुलिस ने इस मामले में क़त्ल का मुकदमा दर्ज किया है। अपराधी पति दिनेश खेड़कर को हिरासत में ले लिया गया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *