Saturday , 12 September 2026

जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

बिहार डेस्क- बिहार के सीवान और बेतिया जिले से चौंका देने वाला मामला सामने आया जहां पर जहरीली शराब के चलते मौत से संबंधित घटना सामने आ रही है। आशंका जताई जा रही है कि, जहरीली शराब पीने के चलते इनकी मौत हुई है। सीवान में हुई संदिग्ध मौत के केस में सर्किल इंस्पेक्टर ने दलबल के साथ मौके पर जांच शुरू कर दिया हैं। मृतक के परिजनों ने साफ आरोप लगाया है कि उनके परिवार के सदस्य की मौत जहरीली शराब के कारण ही हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Read More Stories:

जहरीली शराब पीने से मौत
उन्होंने बताया कि, सभी लोगों ने गांव में ही जहरीली शराब पी थी। इसके बाद सभी की हालत खराब होने लगी। मृतकों की पहचान पक्वलिया पंचायत के ढेबर निवासी लालधर मांझी के 35 वर्षीय पुत्र कमलेश मांझी, स्व.रामप्रश्न माझी के 70 वर्षीय पुत्र अवध मांझी और लाल मोहम्मद मियां के पुत्र 30 वर्षीय नूर मोहम्मद के रूप में हुई है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *