बिहार डेस्क– बिहार के दरभंगा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया जहां पर एक व्यक्ति को अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने के आरोप में गिरफ्तार किये जाने का मामला सामने आया है। दरअसल, आरोपी ने अपनी पत्नी के शरीर के एक हिस्से को कालिख से और दूसरी तरफ चूने से रंगकर जबरन गांव में परेड कराई थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पीड़िता के पति को शक था कि, उसके गांव के अन्य पुरुषों के साथ अवैध संबंध हैं। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें आरोपी को अपनी पत्नी का हाथ पकड़कर घसीटते हुए देखा जा सकता है।

आरोपी को किया गिरफ्तार
आरोपी पति ने अपनी पत्नी को गांव में परेड करने के लिए मजबूर किया। दरभंगा के एसएसपी ने घटना का संज्ञान लेते हुए एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित की है। मनीष चंद्र शर्मा ने बताया कि, हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Read More Stories:
एसडीपीओ ने जानकारी दी कि, गिरफ्तार हुए पति पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उसने अपना अपराध भी कबूल कर लिया है। आरोपी ने अपराध कबूल किया और यह हमारे संज्ञान में आया।”
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
