हरियाणा डेस्क- हरियाणा के करनाल में कुंजपुरा रोड पर भयानक हादसा हो गया। बता दें, पेपर देकर लौट रहे स्कूली छात्रों की कार डिवाइडर पर जा चढ़ी और ये हादया घटित हो गया। प्रत्यदर्शियों ने हादसे का कारण गाड़ी की तेज रफ्तार को बताया है । ये हादसा इतना जबरदस्त था कि स्ट्रीट लाइट का पोल उखड़ गया और गाड़ी पोल के सहारे हवा में लहराने लगी। राहगीरों ने बच्चों को संभाला।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Read More Stories:
हादसे में एक बच्चों को ज्यादा चोटें लग है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस व बच्चों के परिजन मौके पर पहुंचे. सेक्टर 13 निवासी परिजनों ने बताया कि, उनके बच्चे एसडी मॉडल स्कूल में पढ़ते हैं। आज उनकी 12 वीं कक्षा की परीक्षा कॉनवेंट स्कूल में थी। पेपर देकर लौटते समय चालक की तरफ वाली खिड़की का शीशा खुला था। जिससे बच्चे की आंख में मिट्टी चली गई। जिस कारण से वो संतुलन खो बैठा और उससे गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई। टक्कर के बाद पोल गिर गया। टक्कर के बाद पोल गिर गया। बच्चों को चोटें लगी हैं, पर सभी सुरक्षित है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
